लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर CMO ऑफिस के पीछे इस हाल में पड़ा मिला महिला का शव, क्राइम सीन देख पुलिस भी चौंकी

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में एक महिला का शव मिला है. महिला की हत्या करके उसका शव फेंक दिया गया है.

ADVERTISEMENT

kanpur
kanpur
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में एक महिला का शव मिला है. महिला की हत्या करके उसका शव फेंक दिया गया है. जिला अस्पताल में महिला का इस तरह से शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बता दें कि जहां महिला का शव मिला है, उसके सामने ही सीएमओ ऑफिस है. बता दें कि जिस हाल में शव मिला है, उसे देखकर लग रहा है कि महिला का रेप कर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है. यहां तक की मृतका का चेहरा तक तेजाब से जलाने की कोशिश की गई है. महिला के कपड़े अस्त-वयस्त हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.