UPTak Baithak Logo

भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के फरार चल रहे बेटे विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) पर पुलिस ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के फरार चल रहे बेटे विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने और युवती से रेप के मामले में विष्णु मिश्रा अपने पिता विजय मिश्रा के साथ आरोपी है और लगभग दो वर्ष से फरार चल रहा है. वहीं विजय मिश्रा जेल में बंद है.