लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: घर में घुसकर 14 साल की किशोरी के सीने में मारी गोली, ये है मामला, जानें

Bareilly News: बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जब किशोरी को गोली मारी गई तब वह घर में अकेली थी. आरोप है कि 7 महीने पहले विवाद के दौरान चप्पल मारने को लेकर आपसी रंजिश हुई थी. इसी रंजिश के चलते किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.