लखनऊ एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग में मिला प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लखनऊ से मुंबई जाने वाले एक यात्री के पास से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद…
ADVERTISEMENT

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आदमी का नाम कुलदीप है जो लखनऊ से मुंबई इंडिगो फ्लाइट संख्या AI-626 से उड़ान भरने वाला था और फिर मुंबई से दुबई जाने की फिराक में था. बैग चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर ही उसे धर दबोचा गया है. जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह मुंबई से दुबई जाने वाला था. यह फोन उसका नहीं उसके मालिक का है जोकि दुबई में रहते हैं.