बांग्लादेश हो गया, अब भारत की बारी... बरेली के हसीब-अफसार ने भड़काया, पुलिस ने लपेटा
Bareilly News: बांग्लादेश हिंसा की चपेट में है. वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी जान बचाकर भारत आई हैं. बांग्लादेश में जो हुआ, उससे भारत की सुरक्षा हित भी खतरे में आ गए हैं.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: बांग्लादेश हिंसा की चपेट में है. वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी जान बचाकर भारत आई हैं. बांग्लादेश में जो हुआ, उससे भारत की सुरक्षा हित भी खतरे में आ गए हैं. इसी बीच बरेली में कुछ लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट किए हैं. इन लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके माहौल खराब करने की कोशिश की है. पुलिस ने भी इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया से उस भड़काऊ पोस्ट को हटाया गया है.