लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: पड़ोसी के डंडे मारने पर टीचर ने खेला खूनी खेल, मामूली सी बात पर हो गया बवाल

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक युवक को सरकारी टीचर को 2 डंडे मारना भारी पड़ गया. गुस्साए टीचर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक युवक को सरकारी टीचर को 2 डंडे मारना भारी पड़ गया. गुस्साए टीचर ने हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी टीचर से पूछताछ करने में जुटी हुई है.