बांदा: ‘आपकी गाड़ी से धुआं निकल रहा है’, कार मालिक से कहकर बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार
Banda News: यूपी के बांदा में पेट्रोल पंप का पैसा जमा करने बैंक जा रहे व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप…
ADVERTISEMENT

Banda News: यूपी के बांदा में पेट्रोल पंप का पैसा जमा करने बैंक जा रहे व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. टप्पेबाज ने बड़े शातिर तरीके से गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. बताया जा रहा है कि टप्पेबाज ने गाड़ी मालिक से कहा कि आपकी गाड़ी से धुआं निकल रहा जिसके बाद मालिक आगे का बोनट खोलकर गाड़ी को देखने में जुट गए, इधर शातिर टप्पेबाज रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया.
