लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: 60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग बच्ची से किया रेप? पुलिस ने की ये कार्रवाई

यूपी के बांदा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी के बांदा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और नदी किनारे ले जाकर कथित तौर पर उसका रेप किया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घर पहुंच कर नाबालिग लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई, जिस पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रेप सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.