UPTak Baithak Logo

अतीक की बीवी शाइस्ता जमीन कब्जाने में जुटी? सीतापुर में गौशाला की जमीन पर डाला डाका!

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद फरार चल रही उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद फरार चल रही उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. आपको बता दें कि शाइस्ता और उसके बेटे समेत अन्य लोगों के खिलाफ सीतापुर जिले में एक केस दायर हुआ है. दरअसल, सीतापुर की एक कोर्ट में एक गौशाला की जमीन की खरीदारी को लेकर माफिय अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता, उसके बेटे सहित कई लोगों के खिलाफ एक दीवानी वाद दायर किए जाने की बात सामने आई है. जमीन की कब्जेदारी का यह मामला सीतापुर की सब्जी मंडी के निकट कथित तौर पर बनी एक गौशाला का बताया जा रहा है.