अलीगढ़: पत्नी के मंगलसूत्र को लेकर हुआ विवाद! चलती बाइक पर जीजा ने साले को मार दी गोली
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के मंगलसूत्र के गायब होने पर गुस्साए जीजा…
ADVERTISEMENT

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के मंगलसूत्र के गायब होने पर गुस्साए जीजा ने अपने ही साले को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि भड़के जीजा की अपने साले से कहासुनी हो गई थी. इसी बीच जीजा ने साले को गोली मार दी. घायल को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.