घर में घुसा अब्दुल और ब्लेड से काट दिया सृष्टि का गला... फिर दोनों के बीच एक साल वाली ये बात पता चली
मिर्जापुर के रहने वाले अब्दुल उर्फ सैफ और सृष्टि के बीच एक साल से अच्छी दोस्ती थी. आरोप है कि इस बीच अब्दुल सृष्टि से धर्म बदलकर शादी करने करने का दबाव बनाने लगा. लेकिन सृष्टि ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद अब्दुल ने उसका ब्लेड से गला काट दिया.
ADVERTISEMENT

Abdul
Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला अब्दुल गणेशगंज मोहल्ले की रहने वाली सृष्टि को पसंद करता था. वह उससे शादी करना चाहता था. लेकिन दोनों के बीच धर्म की दीवार थी. आरोप है कि के मुताबिक अब्दुल चाहता था कि सृष्टि अपना धर्म बदलकर उससे शादी कर ले. अब्दुल के बार-बार धर्म बदलने के दबाव को लेकर दोनों के बीच नाराजगी चल रही थी. क्योंकि सृष्टि अपना धर्म बदलकर उससे शादी नहीं करना चाहती थी. लेकिन अब्दुल को ये बात इतनी बुरी लग गई उसने बदला लेने के इरादे से सृष्टि के घर में घुसकर ब्लेड से उसका गला काट दिया. गले पर ब्लेड लगने से सृष्टि लहुलुहान होकर गिर पड़ी और आरोपी अब्दुल मौके से फरार हो गया. इसके बाद सृष्टि के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस आरोपी अब्दुल की तलाश में जुटी हुई है.