लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया के राम नक्षत्र उपाध्याय के भाइयों ने उनके अंतिम संस्कार से किया इनकार, वजह जान लेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे

यूपी के देवरिया में राम नक्षत्र उपाध्याय नामक एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई. जब पुलिस ने उनके भाइयों को शव सौंपने के लिए उनके दरवाजे पर दस्तक दी तो भाइयों ने साफ इनकार कर दिया. ऐसे में पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार किया.

ADVERTISEMENT

last rites done by police
last rites done by police
social share
google news

प्रॉपर्टी और पैसे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद की खबरें आम हो चुकी हैं. लेकिन यूपी के देवरिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ना सिर्फ खून के रिश्ते बल्कि मानवीय रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया है. दवरिया के रहने वाले राम नक्षत्र उपाध्याय की इलाज के दौरान 5 दिसंबर को मौत हो गई. लेकिन जब उनके मौत की खबर परिजनों को मिली तो उनमें से कोई उन्हें एक झलक देखने तक नहीं गया. ऐसे में जब पुलिस राम नक्षत्र उपाध्याय का बॉडी लेकर मृतक के घर पहुंची तो परिजनों ने शव लेने से साफ-साफ इनकार कर दिया. वहीं जब इसकी वजह पूछी गई तो परिजनों ने उनकी प्रॉपर्टी को लेकर एक ऐसी बात कही जिसे सुनकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई. आखिरकर पुलिस की टीम ने ही धार्मिक रीति-रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार किया. फिलहाल देवरिया का ये मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.