मदद करने के लिए गई थी 19 साल की लड़की... उसकी अर्धनग्न लाश नाले में पड़ी मिली
एटा में जिस लड़की की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी उसका कातिल पकड़ा गया है. 19 साल की लड़की संग पहले कथित तौर पर रेप किया गया था उसके बाद ही उसे मौत दी गई.
ADVERTISEMENT

Etah Crime News
Etah Crime News: एटा की 19 साल की लड़की का जीवन जिस तरह खत्म हुआ, वैसा किसी के साथ न हो. 19 साल की लड़की खेत के किनारे से गुजर रही थी. गांव के 28 साल के युवक ने उसे मदद के लिए सरसों के खेतों में बुलाया. यहीं से लड़की की मौत की उलटी गिनती शुरू हो गई. बाद में लड़की का शव एक नाले के पास अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला. लड़की की हत्या की खबर सुन गांव में कोहराम मच गया. हर कोई आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगा. पुलिस भी आरोपी को पकड़ने का दबाव बना. अब पुलिस ने इस केस को सुलझाने का दावा किया है.