संभल में BJP नेता गुलफाम यादव को इंजेक्शन देकर मारने वाले 6 बदमाश अरेस्ट, इस केस की A टू Z डिटेल यहां जानिए
Sambhal Crime News: संभल के थाना जुनावई क्षेत्र में गुलफाम सिंह यादव की हत्या का खुलासा. ब्लॉक प्रमुखी विवाद में रची गई थी साजिश, महेश यादव समेत कई गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

Sambhal Crime News
Sambhal Gulfam Singh Yadav News: संभल के थाना जुनावई क्षेत्र में हुए भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्या के पीछे ब्लॉक प्रमुखी को लेकर चल रहे विवाद को प्रमुख कारण बताया है. मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता महेश यादव समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खबर में आगे जानिए आरोपियों ने किस तरीके से साजिश रचकर गुलफाम सिंह यादव को मौत के घाट उतारा?
