2 पतियों को छोड़ 28 साल की अंगूरी अनुज संग लिव-इन में रहने लगी फिर हो गई प्रेगनेंट! किराए के कमरे में इस हाल में मिली
UP Crime News: कन्नौज की 28 साल की अंगूरी नामक महिला की गुरुग्राम में लाश मिली है. पुलिस ने बताया है कि 7 महीने की प्रेगनेंट अंगूरी की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर अनुज ने की है. अनुज को अरेस्ट कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
UP Crime News: प्रेम में कभी-कभी नतीजे इतने भयानक होते हैं कि आपकी रूह कांप जाती है. कन्नौज की 28 साल की अंगूरी के साथ ऐसा ही हुआ. प्रेगनेंट अंगूरी की उसके किराए के कमरे में सड़ी-गली लाश मिली है. यह मामला गुरग्राम के डूंडाहेड़ा गांव से सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि अंगूरी 7 महीने की प्रेगनेंट थी. पुलिस ने अंगूरी से जुड़ी जो कहानी बताई है वो आपके होश उड़ा देगी. इस कहानी का खुलासा तब हुआ जब पुलसि ने अंगूरी के लिव-इन पार्टनर 30 साल के अनुज को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.