लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराध शाखा और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 395…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराध शाखा और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 395 ग्राम स्मैक बरामद की है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि महिला से बरामद स्मैक की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है.

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने दादा पीर के कब्रिस्तान के पास से इंदिरा कॉलोनी निवासी कासिम की पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया.

तोमर के मुताबिक, पुलिस ने सोनम के कब्जे से 395 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है.

उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनयम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

तोमर के अनुसार, महिला से नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोहों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

UP Tak को दीजिए सुझाव और पाइए आकर्षक इनाम

दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की ताकत ही है कि इंडिया टुडे ग्रुप के Tak परिवार के सदस्य यूपी तक ने YouTube पर 60 लाख सबस्क्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. हमें और बेहतर बनने के लिए सिर्फ 60 शब्दों में आपके बेशकीमती सुझावों की जरूरत है. सुझाव देने वाले चुनिंदा लोगों को हमारी तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. यहां नीचे शेयर की गई खबर पर क्लिक कर बताए गए तरीके से अपने सुझाव हमें भेजें और इनाम पाएं.

YouTube पर UP Tak परिवार 60 लाख पार, हम और बेहतर कैसे बनें? 60 शब्दों में बताइए, इनाम पाइए