UPTak Baithak Logo

नोएडा: होटल में मिला युवती का शव, वीडियो बनाकर कांस्टेबल से खुद को बचाने की लगाई थी गुहार

नोएडा के सेक्टर 70 के ओयो होटल में एक 26 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है. वहीं मृतक युवती के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नोएडा के सेक्टर 70 के ओयो होटल में एक 26 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है. वहीं मृतक युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है. परिजनों ने आरोप यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर लगाया है. युवती का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह रोते हुए अपने एक दोस्त अर्जुन से कॉन्स्टेबल आकाश से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है. फिलहाल थाना फेज 3 पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.