लेटेस्ट न्यूज़

महराजगंज: रस्सी से बंधे थे हाथ, जमीन पर बेबस पड़ी थी नाबालिग, सामने आया छेड़छाड़ का मामला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक नाबालिक के हाथ रस्सी से बांधकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक नाबालिक के हाथ रस्सी से बांधकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने लड़की का हाथ बांधकर पिटाई की और छेड़छाड़ भी किया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर ने वायरल वीडियो की जांच की.

मामला घुघली क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर का है. यहां एक नाबालिक लड़की ने घुघली पुलिस से कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर पर कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर फेंका जा रहा है. मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. जिससे आरोपियों ने नाबालिक लड़की का हाथ रस्सी से बांधकर पिटाई की और लड़की से छेड़छाड़ भी किया.

इस मामले में सीओ सदर अजय सिंह ने बताया कि घुघली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें नाबालिक लड़की को रस्सी से बांधकर पिटाई की गई और उससे छेड़छाड़ किया गया है. इसके पहले भी लड़की से मारपीट व घर पे ईंट पत्थर फेंकने के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. आज फिर आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ किया है. मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

महराजगंज की महिला से गोरखपुर में गैंगरेप, तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया