लेटेस्ट न्यूज़

माफिया अतीक की हत्या करने वाले लवलेश ने खुद को बताया ‘परशुराम का वंशज’, कही ये बात

माफिया डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

माफिया डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इसी बीच अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. तीनों अपराधियों से राज उगलवाने के लिए पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ कर रही है. इसी बीच पुलिस पूछताछ में लवलेश तिवारी ने कई अहम बातें बताई है.

पुलिस ने लवलेश तिवारी की जिंदगी, परिवार, उसके शौक और आदत के बारे में पूछताछ की. मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान लवलेश तिवारी ने खुद को कट्टर हिंदूवादी बताया है. इसी के साथ पूछताछ में पता चला है कि लवलेश तिवारी सोशल मीडिया के जरिए खुद को फेंसम करने की कोशिश करने में लगा था.

यह भी पढ़े: बांदा: अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला

लवलेश तिवारी ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे

मिली जानकारी के मुताबिक, लवलेश तिवारी ने पूछताछ में खुद को कट्टर हिंदूवादी तो बताया है. इसी के साथ लवलेश तिवारी ने खुद को परशुराम का वंशज भी बताया है. मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पूछताछ की पहली रात अपनी-अपनी थ्योरी पर ही टिके रहे.

आखिर क्यों की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह ने पूछताछ के दौरान माफिया अतीक को मारकर पैसा और नाम कमाने की बात बताई है.

यह भी पढ़े: ‘भगवान का भक्त था पता नहीं…’, अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर की मां ने रोते हुए कही ये बात

लवलेश तिवारी का है जुर्म की दुनिया से पुराना नाता

उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला शूटर लवलेश तिवारी ने जिले में हनक बनाने की कई बार कोशिश की थी, जिसके चलते वो कई बार जेल भी गया था. एक लड़की से सरेआम छींटाकशी करने के मामले में लवलेश के खिलाफ छेड़खानी सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था. जिसमे बांदा की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने इसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद इसको हाई कोर्ट से जमानत मिली थी.

यह भी पढ़े:  गैंगस्टर का वीडियो देख आया हौसला! अतीक को मारने वाले शूटरों ने सुनाई हिला देने वाली कहानी

क्या था मामला

कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक 8 फरवरी 2020 को दोपहर में युवती अपने एक सहेली के साथ जा रही थी. रास्ते मे रुककर वह चाट खाने लगी, लवलेश तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पर बैठा था. उसने युवती को बुरी नियत से आकर पकड़ लिया. लड़की के विरोध करने पर लवलेश ने उसके साथ मारपीट की और उसे उठाकर ले जाने लगा. आसपास के लोगों ने जब बीच बचाव किया तब जाकर लवेलश अपने साथियों के साथ मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला.