लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: हॉस्टल में निर्वस्त्र मिली थी महिला, बेटी बोली- रेप के बाद हुई मां की हत्या, जानें

35 साल की महिला निर्वस्त्र हालत में हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली. महिला के चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था. महिला को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 35 साल की महिला निर्वस्त्र हालत में हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली. महिला के चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था. महिला को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में महिला के परिजनों ने रेप और हत्या का केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने मृतक महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर एक शख्स को भी हिरासत में ले लिया है.

बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल जिस महिला की मौत हुई है, वह कोचिंग सेंटर में टिफिन सप्लाई करने का काम करती थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रेप और हत्या का केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है. इसलिए उसने अपने साथ काम करने के लिए एक युवक को रख लिया था. महिला कोचिंग सेंटर में टिफिन पहुंचाने का काम करती थी. वह हॉस्टल में रहती थी.

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को महिला कमरे के फर्श पर पड़ी मिली. उसके चारों तरफ खून ही खून पड़ा हुआ था. महिला की बेटी जैसे ही कमरे में पहुंची, अपनी मां का हाल देख चौंक गई. उसने फौरन रिश्तेदारों और पुलिस को मामले की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया. मगर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला की बेटी का कहना है कि मां के साथ रहने वाले युवक ने ही घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि युवक ने रेप करके महिला की हत्या कर दी.

अभी तक हुआ ये एक्शन

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर  पुलिस ने महिला के परिचित अर्जुन यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. मृतक महिला की बेटी का आरोप है कि अर्जुन ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया और फिर हत्या कर दी.