लेटेस्ट न्यूज़

परीक्षा फॉर्म सुधारने के नाम पर बरेली में प्रिंसिपल ने छात्रा से किया रेप, वीडियो भी बनाया

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित थाना नवाबगंज क्षेत्र से सामने आया एक मामला जिसने भी सुना हैरान रहा गया. यहां गुरु और शिष्य…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित थाना नवाबगंज क्षेत्र से सामने आया एक मामला जिसने भी सुना हैरान रहा गया. यहां गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को स्कूल के प्रिंसिपल ने कलंकित कर दिया. आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने दलित छात्रा के साथ यह कहकर दुराचार किया कि उसके परीक्षा फॉर्म को जल्द ही सुधार दिया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रिंसिपल छात्रा के साथ गलत हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत हो गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है.