हरदोई: अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, पलक झपकते ही चोरी कर लेते थे बाइक
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi News) की दो थानों की पुलिस ने अलग-अलग अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के सरगना समेत पांच सदस्यों को पकड़ा…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi News) की दो थानों की पुलिस ने अलग-अलग अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के सरगना समेत पांच सदस्यों को पकड़ा है, जो बड़े शहरों के अस्पताल, मॉल्स और कोचिंग सेंटर के बाहर पलक झपकते बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 11 चोरी की बाइक बरामद की है.