ग्रेटर नोएडा: जिंदगी की जंग लड़ रही स्वीटी, हादसे के बाद किसी को पहचान नहीं पा रही छात्रा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने कथित तौर पर 3 छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी. एक…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने कथित तौर पर 3 छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी. एक कार की चपेट में आने से कॉलेज छात्रा स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. बता दें कि छात्रा के सर और पैर में लगी गंभीर चोट के बाद वह एक स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. हांलाकि, उसके स्वास्थ्य में सुधार है पर वह किसी को भी पहचान नहीं पा रही है.

