लेटेस्ट न्यूज़

डेटिंग ऐप के जरिए ठगी, प्यार के जाल में फंसाकर महिलाओं को शिकार बनाता था विदेशी गिरोह

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिलाओं के साथ डेटिंग एप के जरिए ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिलाओं के साथ डेटिंग एप के जरिए ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नोएडा के थाना-20 पुलिस ने एक विदेशी महिला समेत 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये भारतीय महिलाओं को डेटिंग ऐप के जरिए अपनीअपनी बातों में फंसाकर ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से लैपटॉप, 17 मोबाइल, 40 हजार रुपये और तीन पासपोर्ट बरामद किए हैं. पुलिस ने इस गिरोह के दो बैंक अकाउंट सीज करवाए हैं और चार अकाउंट की जांच की जा रही है.