लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: फीस के फंदे ने ली जान! बेटी का स्कूल फीस ना दे पाने पर पिता ने की आत्महत्या

Kanpur News: देश में एक तरफ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओं’ का नारा बुलंद किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कानपुर में एक पांचवी की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: देश में एक तरफ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओं’ का नारा बुलंद किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कानपुर में एक पांचवी की छात्रा को फीस के लिए इतना प्रताड़ित किया गया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली. बता दें कि कानपुर के साढ़ इलाके के कंठीपुर गांव में पांचवी में पढ़ने वाली छात्रा पांच महीने से अपनी फीस नहीं जमा कर पाई. फीस ना जमा कर पाने से स्कूल में उसे रोज क्लास में खड़ा कर दिया जाता. बेटी के साथ स्कूल में हो रहे ऐसे व्यवहार से पिता इतना परेशान हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली.