लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में एक ही दिन गिरीं थीं 6 लाशें, अब दहशत का माहौल ऐसा कि स्कूल पढ़ने नहीं आ रहे बच्चे

देवरिया जिले में रुद्रपुर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल 6 लोगों की मौत से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल 6 लोगों की मौत से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस बीच खबर मिली है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार को फतेहपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ने नहीं आए. आपको बता दें कि यह स्कूल मृतक प्रेमचंद यादव के मकान के ठीक बगल में है.