लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया: बाहर खेल रहे किशोर को बुलाकर घर ले गए और किया कुकर्म? 2 सगे भाइयों पर आरोप, जानें

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सगे भाइयों के ऊपर 14 साल के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सगे भाइयों के ऊपर 14 साल के लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है. आरोप है कि दो सगे भाइयों ने घर के बाहर खेल रहे 14 वर्षीय लड़के को पहले बहलाया-फुसलाया और फिर उसे अपने घर ले गए, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. आरोप यह भी है कि दोनों भाइयों ने घटना की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब इसकी जानकारी पीड़ित बच्चे की मां को हुई तो उसने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

ये है मामला

दरअसल यह पूरा मामला थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली महिला किराए के मकान में रहती है. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि, 30 दिसंबर को उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था. उसी एरिये के रहने वाला आरोपी, अपने नाबालिग भाई के साथ आया और उसके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया.

महिला का आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसी के साथ आरोप है कि दोनों आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया, “महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कार्रवाई की जा रही है.”

देवरिया: गजब! खुद जिंदा होने का सबूत दे रहा किशोर, दफ्तरों के काट रहा चक्कर, ये है मामला