लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां, स्कॉर्पियो वाले को निशाना बनाया पर ट्रक पर लगी बुलेट

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से पुलिस को चुनौती देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्कॉर्पियो सवार एक युवक पर फायर झोंक दिया

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से पुलिस को चुनौती देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्कॉर्पियो सवार एक युवक पर फायर झोंक दिया. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और फायरिंग की पुष्टि की. बता दें कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा.