बांदा: भाई ने बहन को ही ठगा, अंगूठा लगवाकर जमीन पर किया कब्जा, बीमा क्लेम भी हड़प ली
Banda News: यूपी के बांदा में एक भाई ने फर्जी कुट रचित तरीके से अपने बहन के की जमीन और बीमा क्लेम हड़पने का मामला…
ADVERTISEMENT

Banda News: यूपी के बांदा में एक भाई ने फर्जी कुट रचित तरीके से अपने बहन के की जमीन और बीमा क्लेम हड़पने का मामला सामने आया है. जहां परेशान बहन ने अपने भाई पर एफआईआर दर्ज कराई है. बहन का आरोप है कि भाई ने बीमा क्लेम की बात कहकर उनका अंगूठा लगवा लिया और फर्जी तरीके से क्लेम हड़प लिया और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया. पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 4 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.