लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: ‘तुमने हैंडपंप छू लिया, अब धुलो…’ दलित महिला से युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज

Banda News: यूपी के बांदा में एक दलित महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और पानी भरने के बाद हैंडपंप न धुलने के विवाद में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda News: यूपी के बांदा में एक दलित महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और पानी भरने के बाद हैंडपंप न धुलने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस से न्याय न मिलने के बाद कोर्ट की शरण ली. इस पर कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने कर विवेचना किये जाने का आदेश दिया है. मामला बांदा के मटौंध थाना इलाके के एक गांव का है.

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने SC ST सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है. अनुसूचित जाति की एक महिला ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम वो घर में अकेली थी. उसी दौरान गांव का एक शख्स जबरन घुस आया और टीवी देखने लगा. इसके साथ ही अश्लीलता करने लगा.

पीड़ित महिला ने शिकायत के दौरान बताया कि वह अनुसूचित जाति की महिला है और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है. 31 अक्टूबर 2022 को शाम में घर पर अकेली थी, उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति जबरन आ गया और टीवी देखने लगा. इसके साथ ही अश्लीलता करने लगा. महिला के विरोध करनेपर देख लेने की धमकी देते हुए चला गया. उसी दौरान 3 नवम्बर 2022 को सुबह महिला घर के पास में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी, उसी दौरान वही युवक अपने कई साथियों के साथ आ धमका और गंदी गंदी जातिसूचक गालियां देने लगा.

जातिसूचक गालियां देते हुए कहने लगा कि ‘तुमने हैंडपंप छू लिया, हमें पानी भरना है, हैंडपंप धुलो’. महिला ने आगे बताया कि हैंडपंप धुलने से मना करने पर दबंगो ने मारपीट की. इतना ही नहीं शोर मचाने पर बचाने आए लोगों के साथ भी मारपीट की.

पीड़ित महिला ने यह भी आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर 5 लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. वहीं इस पूरे मामले पर SP अभिनंदन ने मामले में बताया कि न्यायालय के निर्देश पर एक एफआईआर दर्ज हुई है. इसमें 354, 147, 323 SC ST धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आगे की विवेचना की जा रही है.

कानपुर में बोले सीएम योगी- ‘छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर पुलिस कर देगी ढेर’