दवा के नाम पर चल रही थी दारू की तस्करी, चंदौली पुलिस ने यूं पकड़ा अवैध शराब का धंधा
उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. शराब तस्कर…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. शराब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए दवा के नाम पर दारू की तस्करी कर रहे थे. चंदौली पुलिस ने तस्करी के इस मामले का खुलासा करते हुए अंग्रेजी शराब की साढ़े तीन सौ से ज्यादा पेटीयां बरामद की हैं. इनकी कीमत तकरीबन ₹6500000 बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.