बांदा में 16 साल की युवती ने तमंचे से खुद को मारी गोली? हुई मौत, पुलिस ने बताई ये बात
Banda News: यूपी के बांदा में शनिवार शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई. आरोप है कि यहां एक युवती ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर…
ADVERTISEMENT
Banda News: यूपी के बांदा में शनिवार शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई. आरोप है कि यहां एक युवती ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि देर शाम युवती छत पर गई और उसने अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली. इसके बाद युवती को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस को घटनास्थल से तमंचा और खोखा बरामद हुआ है. वहीं, परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.