लेटेस्ट न्यूज़

इतने करोड़ के बजट में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बनाई थी भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म रंग दे बसंती

'रंग दे बसंती' फिल्म के लीड रोल में खेसारी लाल यादव थे. इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी खुद खेसारी लाल यादव ही थे. वहीं रति पांडे इसकी लीड एक्ट्रेस थीं.

ADVERTISEMENT

Khesari Lal Yadav Movie
Khesari Lal Yadav Movie
social share
google news

भोजपुरी इंडस्ट्री ना केवल अपने गाने बल्कि फिल्मों को लेकर भी चर्चाओं में रहती है. भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी एक्टर्स की अच्छी फैन फॉलोइंग है. चाहे खेसारी लाल यादव हों, पवन सिंह या फिर निरहुआ हर एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इनकी फिल्में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं. लेकिन ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि भोजपुरी फिल्मों का बजट कम रहता है. लेकिन खेसारी लाल यादव ने एक ऐसी भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूस की थी जो अब तक के भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसी महंगी फिल्म है. बता दें कि ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'रंग दे बसंती' है.