लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र... अक्षरा सिंह के नए लुक को देख फैंस भी हैरान!
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने नवरात्रि पर लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने तस्वीरें शेयर कीं. उनके सुहागन लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा छिड़ गई. जानिए तस्वीरों पर यूजर्स ने क्या-क्या सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड तक धूम मचाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपने एक नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं. अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाली अक्षरा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस की सांसें थम सी गई हैं. इन तस्वीरों में उनका पूरा लुक एक सुहागन महिला की तरह नजर आ रहा है.

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र वाला अवतार
सामने आई तस्वीरों में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उनके हाथ और पैरों में पारंपरिक आलता सजा हुआ है. लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा, वह था उनके गले में चमकता मंगलसूत्र और मांग में भरा हुआ सिंदूर. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहद पावरफुल कैप्शन भी लिखा है 'मां का रंग, मां का आशीर्वाद… हर बेटी में मां का स्वरूप. नवरात्रि की शुभकामनाएं! आपकी मां से क्या प्रार्थना है?'

फैंस के बीच छिड़ी बहस, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
अक्षरा सिंह के इस ट्रेडिशनल और सुहागन वाले लुक को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक तरफ जहां उनके फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और 'बेहद खूबसूरत', 'जय माता दी' जैसे कमेंट्स लिख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके गले के मंगलसूत्र और मांग के सिंदूर पर गहरी आपत्ति और हैरानी जताई है.

तस्वीरों में सिंदूर और मंगलसूत्र देख फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बिना शादी के कोई सिंदूर और मंगलसूत्र पहन सकता है? हालांकि अक्षरा की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है.
