लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह की पत्नी ज्योति बिहार में लड़ रहीं चुनाव तो खेसारी को मिल गया मौका, बोले- भाभी के लिए ये करूंगा!

पवन सिंह की पत्नी ज्योति काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रही हैं. वहीं खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे. हालांकि इसके बावजूद भी खेसारी ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति को अपना फुल सपोर्ट करने को घोषणा कर दी है.

ADVERTISEMENT

Khesari and Pawan
Khesari and Pawan
social share
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की पत्नी ज्योति की एंट्री हो चुकी है.ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रही हैं. वहीं खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे. हालांकि इसके बावजूद भी खेसारी ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति को अपना फुल सपोर्ट करने को घोषणा कर दी है. खेसारी ने अपनी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर 'इंसानियत के नाते' ज्योति सिंह को जिताने की अपील की है.ऐसे में जब पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का पर्सनल विवाद सुर्खियों में है तो खेसारी का उन्हें सपोर्ट करना लोगों को हैरान कर रहा है.