लेटेस्ट न्यूज़

भारती के शो में पवन सिंह ने बनाया ठेकुआ और बाटी चोखा, फिर मामा बनकर उनके होने वाले बच्चे को दिया ये आशीर्वाद

कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे जिनके साथ सभी ने ढेर सारी मस्ती की. भारती सिंह ने इस पूरे एपिसोड का व्लॉग भी बनाया. उन्होंने पवन सिंह के साथ ढेर सारी बातचीत की जो व्लॉग में देखा गया.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh and Bharti
Pawan Singh and Bharti
social share
google news

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह हाल ही में कॉमेडी शो लॉफ्टर शो में पहुंचे थे. इस दौरान पवन सिंह ने सभी कंटेस्टेंट के साथ मजाक मस्ती की.साथ ही उन्होंने लोगों के साथ मिलकर बाटी चोखा और ठेकुआ भी बनाया.पवन सिंह का ये अंदाज ना सिर्फ शो के लोगों को बल्कि ऑडिएंश को भी खूब पसदं आया. इस शो के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारती पवन सिंह से कहती हुई नजर आ ही हैं ति कि वो उनके होने वाले बच्चे को मामा बनकर आशीर्वाद दें.