लेटेस्ट न्यूज़

अधूरे प्यार को लेकर छलका पवन सिंह का दर्द...क्या अक्षरा सिंह से शादी ना होने का है अफसोस?

एक इवेंट में बात करते हुए पवन सिंह ने प्यार को लेकर बात की है. एक्टर ने कहा कि ये जो प्यार है, ये कभी पूरा नहीं होता. प्यार में आधा प, इश्क में आधा श, मोहब्बत में आधा ब. 'ये अधूरा था, अधूरा है और अधूरा ही रहेगा.

ADVERTISEMENT

Pawan and Akshara
Pawan and Akshara
social share
google news

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. पवन सिंह ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्म और एल्बम में काम किया है. यही वजह है कि लोग उन्हें टीआरपी किंग भी कहते हैं. लेकिन पवन सिंह की जिंदगी में प्यार की कमी हमेशा रही है. हाल ही में इसे लेकर उनका दर्द भी छलका है. पवन सिंह ने जिससे प्यार किया उससे शादी नहीं हो पाई और जिससे शादी की उससे रिश्ता नहीं चल पाया. अब एक्टर ने एक इवेंट में प्यार की नई परिभाषा बताई है.