आम्रपाली नहीं ये एक्ट्रेस है निरहुआ की क्रश, एक्टर ने खुद बताई अपनी वन साइडेड प्यार की कहानी
निरहुआ का नाम अक्सर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ जोड़ा जाता है. लेकिन इन सब के बीच एक्टर ने अपनी क्रश का खुलासा किया है. बता दें कि इसका खुलासा खुद निरहुआ ने एक पॉडकास्ट के दौरान किया था.
ADVERTISEMENT

Nirahua Favourite Actress
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जितने अपने अभिनय के लिए मशहूर हैं उतनी ही चर्चा उनकी बेबाकी की भी होती है.निरहुआ का नाम अक्सर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ जोड़ा जाता है. लेकिन इन सब के बीच एक्टर ने अपनी क्रश का खुलासा किया है. बता दें कि इसका खुलासा खुद निरहुआ ने एक पॉडकास्ट के दौरान किया था. इसके साथ ही उन्होंने एक मेजदार किस्सा शेयर करते हुए ये भी बताया है कि कैसे बचपन में उन्हें बचपन में दीवार पर अपनी फेवरेट हीरोइन का पोस्टर चिपकाने पर डांट पड़ती थी.