लेटेस्ट न्यूज़

खेसारी लाल यादव का वो कौनसा गाना है जिसने अब तक बटोर लिए हैं 480 मिलियन व्यूज, DJ पर बजते ही झूम उठते हैं लोग

ले ले आईं कोका कोला आज भोजपुरी के टॉप 10 सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है. रिलीज के करीब 3 साल बाद भी इस गाने का जादू कम नहीं हुआ है और यह हर शादी-ब्याह और पार्टी में सुनने को मिल जाता है.

ADVERTISEMENT

Khesari lal yadav
Khesari lal yadav
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी कोई नया गाना लाते हैं वह सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है. लेकिन उनके कुछ गाने ऐसे हैं जो समय के साथ और भी ज्यादा पॉपुलर होते जा रहे हैं. इन्हीं में से एक है सुपरहिट गाना 'ले ले आईं कोका कोला'. यह गाना आज भोजपुरी के टॉप 10 सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है. रिलीज के करीब 3 साल बाद भी इस गाने का जादू कम नहीं हुआ है और यह हर शादी-ब्याह और पार्टी में सुनने को मिल जाता है. खेसारी लाल यादव के इस गाने को अब तक 480 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.