सिंह होती तो ट्राय करता...भोजपुरी सुपरस्टार पवन को पसंद हैं ऐक्ट्रेस मोनिका मिश्रा? अक्सर करते हैं तारीफ
भोजपुरी सिनेमा की राइजिंग स्टार मोनिका मिश्रा इन दिनों पवन सिंह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पवन सिंह अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनकी तारीफ करते हुए नजर आते हैं.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा की राइजिंग स्टार मोनिका मिश्रा इन दिनों पवन सिंह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पवन सिंह अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनकी तारीफ करते हुए नजर आते हैं. उत्तराखंड में जन्मी मोनिका ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. उनकी सादगी और टैलेंट ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिव प्रजेंस और उनके वीडियोज ने उन्हें युवा फैंस के बीच फेवरेट बनाया है. मोनिका मिश्रा हाल ही में तब चर्चा में आईं जब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कई स्टेज शोज में उनके साथ परफॉर्म किया और उनकी जमकर तारीफ की. एक वायरल वीडियो में पवन सिंह ने मंच पर मोनिका के साथ खड़े होकर कहा, "हमारी और इनकी जोड़ी अच्छी लग रही है, थोड़ा हाथ ऊपर उठा के बताओ." इस सवाल पर फैंस की जोरदार हामी ने माहौल को और गर्म कर दिया. एक अन्य इवेंट में पवन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर मोनिका मिश्रा की जगह मोनिका सिंह होती तो कुछ ट्राय करता." इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और लोग उनकी जोड़ी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे.