चुनरिया लहरे माई के...इस देवी गीत में पावरस्टार पवन सिंह के साथ भक्ति में डूबी चांदनी कौन हैं?
पवन सिंह ने हाल ही में लेटेस्ट भक्ति गीत का एक वीडियो शेयर किया है. इस गीत के बोल हैं 'चुनरिया लहरे माई के' जिसे खुद पवन सिंह ने गाया है. इस गाने में पवन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT

Pawan and Chandani Singh
भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में रिएलिटी शो राइज एंड फॉल को लेकर सुर्खियों में थे. ऐसे में जब उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है तो फैंस ये जानना चाहते हैं कि पवन सिंह इन दिनों क्या कर रहे हैं. बता दें कि पवन सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और बिहार चुनाव को लेकर बिजी चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने लेटेस्ट भक्ति गीत का एक वीडियो शेयर किया है. इस गीत के बोल हैं 'चुनरिया लहरे माई के' जिसे खुद पवन सिंह ने गाया है. इस गाने में पवन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं.