भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार, खुलकर बता दी ये वजह
भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है.हाल ही में भाजपा में वापसी के बाद उनके चुनाव लड़ने की संभावना थी.
ADVERTISEMENT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पवन सिंह
Pawan Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है. हाल ही में भाजपा में अपनी वापसी के साथ ही उनके आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की जोरदार संभावना जताई जा रही थी. माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें आरा या शाहाबाद क्षेत्र की किसी अन्य सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है, लेकिन इन तमाम अटकलों पर खुद पवन सिंह ने विराम लगा दिया है. पवन सिंह ने आज स्पष्ट कर दिया कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है.