लेटेस्ट न्यूज़

भोजपुरी स्टार खेसारी यादव की वाइफ चंदा रानी चर्चा में आईं, पत्नी धर्म निभाने वाली इनकी ये कहानी जान लीजिए

आरजेडी ने भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दे दिया है.आरजेडी ने खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि इस सीट से बीजेपी ने छोटी कुमारी को टिकट दिया है.

ADVERTISEMENT

Khesari and his wife chanda devi
Khesari and his wife chanda devi
social share
Google CTA

बिहार विधानसभा को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दे दिया है.आरजेडी ने खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि इस सीट से बीजेपी ने छोटी कुमारी को टिकट दिया है. छोटी कुमारी स्थानीय नेता हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किसका पलड़ा भारी रहने वाला है. फिलहाल चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर खेसारी लाल यादव के फैंस काफी खुश हैं. साथ ही लोग उनके बारे में जानना भी चाहते हैं कि आखिर चंदा देवी कौन हैं और वो क्या करती हैं?