लेखिका भूमिका द्विवेदी ने बताया स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी मठ में क्या-क्या होता है? कर दिए बड़े दावे
UP News: स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी स्थित मठ को लेकर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का नाम भूमिका है. वह लेखिका है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT
UP News: शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के मठ में एक महिला ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. यह महिला कुछ महीनों तक मठ में रह चुकी है और अपनी आँखों से जो भी देखा, वह साझा कर रही है. महिला का नाम भूमिका द्विवेदी है और वह लेखिका है. महिला का कहना है कि वह साल 2022 में वाराणसी स्थित मठ में रही थी. भूमिका द्विवेदी का दावा है कि वह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी स्थित आश्रम यानी विद्यापीठ में 2 महीने तक ठहरी थीं. वह अब दिल्ली में रह रही हैं. उनका कहना है कि वह साल 2022 में वाराणसी पर किताब लिखने के लिए वहां गई थीं.
