UPPSC Success Story: फल बेचकर बेटे को पढ़ाया और वह बन गया DSP!
UPPSC Success Story: अरविंद ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 86 रैंक हासिल किया है.
ADVERTISEMENT
UPPSC Success Story: मऊ के अरविंद सोनकर ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 86 रैंक हासिल किया है. बेहद गरीबी में पले-बढ़े अरविंद सोनकर की कामयाबी के पीछे उनके पूरे परिवार की मेहनत और अथक परिश्रम शामिल है. उनके पिता ठेले पर फल बेचते थे. पूरा परिवार बारी-बारी से जाकर फल की दुकान पर बैठता. चाहे कड़ी धूप हो या बारिश, कड़काड़ाती ठंड हो या तूफान, फल बेच कर पैसे आते तो उन्हीं से घर में रात का चूल्हा जलता.