लेटेस्ट न्यूज़

सच में लीक हुआ UP पुलिस भर्ती का पेपर? कोचिंग संचालक ने कैमरे पर क्या सबूत दिखाकर किया ये दावा 

ADVERTISEMENT

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी जिसमें 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

social share
Google CTA

UP Police Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी जिसमें 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. कड़ी सुरक्षा और सख्त पहरे के बीच के बीच आयोजित हुई परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पेपर लीक की खबर सामने आई. सोशल मीडिया पर पेपर के कुछ स्क्रीनशॉट्स और फोटोज शेयर करते हुए यूजर्स ने दावा किया था कि 17 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में आयोजित हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. ऐसा ही दावा करने वाले कानपुर स्थित श्रीराम एकेडमी के संचालक रामजी शुक्ला ने किया है.