लेटेस्ट न्यूज़

मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, रवि किशन भी दिखे आहत

‘बाबु मोशाय, ज़िंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं’ ये डायलॉग राजेश खन्ना ने फ़िल्म आनंद में कहा था, लेकिन गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के मौत…

ADVERTISEMENT

social share
google news

‘बाबु मोशाय, ज़िंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं’ ये डायलॉग राजेश खन्ना ने फ़िल्म आनंद में कहा था, लेकिन गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के मौत ने इस बात को साबित कर दिया कि इंसान की ज़िंदगी लंबी होने से कुछ नही होता है. कम उम्र में भी लोग अपनी छाप छोड़ जाते हैं. महज 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत कम उम्र वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसे पाने के लिए लोग सपना देखते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल के तौर पर शोबिज से अपना करियर शुरू किया और टेलीविजन शो ”बाबुल का आंगन छूटे ना” में लीड एक्टर के तौर पर अभिनय की शुरुआत की. बाद में वह ‘जाने पहचाने से… ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शो में नजर आए, लेकिन आम भारतीय के दिलों पर उन्होंने डेली सोप ‘बालिका वधू’ के साथ दस्तक दी थी. यहीं से वे भारतीय दर्शकों के दिलों पर छा गए. हर घर में लोग उन्हें पहचानने लगे.