अब शाह ने दंगों की दिलाई याद, ‘वोट देने में गलती मत करना, वरना मुजफ्फरनगर फिर जल उठेगा’
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में…
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में अमित शाह आज यानी शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे. यहां बीजेपी के ‘मतदाता प्रभावी संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुजफ्फरनगर दंगों के ‘घाव को कुरेदते’ हुए कहा, “मैं उन दंगों की पीड़ा को भूला नहीं हूं.”