मारने की धमकी देते थे और...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में पीड़ित बटुक ने कैमरे पर रोते हुए ये सब कह दिया
Shankaracharya Avimukteshwaranand Case: Shankaracharya Avimukteshwaranand Case: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले मध्य प्रदेश के बटुक ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाई.बटुक ने दावा किया कि आश्रम में उसे डराया-धमकाया जाता था और मुकुंदानंद गुरु दीक्षा के नाम पर गलत काम करते थे.
ADVERTISEMENT
Shankaracharya Avimukteshwaranand Case: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ प्रयागराज में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर आश्रम से जुड़े एक बटुक ने कैमरे के सामने आकर उन खौफनाक यादों को साझा किया है जिनका वह शिकार हुआ. बटुक का आरोप है कि उसे गुरु दीक्षा के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी.
