UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में एक्जामपुर कोचिंग सील होने पर फूट-फूटकर रोए शिक्षक विवेक कुमार, बोले- 'कर्ज में डूबा हूं, काम करने का मौका दो'

ADVERTISEMENT

Prayagraj Exampur Sealed: प्रयागराज के एक्जामपुर कोचिंग सेंटर को नियमों और फायर सुरक्षा की 7 कमियों के चलते प्रशासन ने सील कर दिया है. शिक्षक विवेक कुमार का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

social share
google news

Exampur Vivek Sir Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद भावुक और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने वाला मामला सामने आया है, जिसने कोचिंग संचालकों, छात्रों और प्रशासनिक नियमों के बीच चल रहे द्वंद्व को उजागर कर दिया है. यहाँ के 'एक्जामपुर' (Exampur) कोचिंग सेंटर के मशहूर शिक्षक विवेक कुमार का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है, जिसमें वे अपनी कोचिंग बिल्डिंग सील होने के बाद फूट-फूटकर रोते हुए अपनी व्यथा सुना रहे हैं. नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई के बाद शिक्षक विवेक कुमार गहरे कर्ज और आर्थिक संकट के दलदल में फंस गए हैं.